डॉ. अजीत राय ने नवभारत को कहा नमस्ते, जागरूक से जुड़ेंगे | #NayaSaveraNetwork

डॉ. अजीत राय ने नवभारत को कहा नमस्ते, जागरूक से जुड़ेंगे | #NayaSaveraNetwork

@ नया सवेरा नेटवर्क

मुम्बई। देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र नवभारत के मुम्बई संस्करण में वरिष्ठ उपसंपादक के पद पर कार्यरत डॉ. अजीत कुमार राय ने नवभारत को नमस्ते कर दिया है। डॉ. राय को शनिवार, 16 मार्च को नवभारत के मुम्बई संस्करण के संपादकीय सदस्यों एवं संपादक ब्रजमोहन पांडेय ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। मुम्बई की हिंदी पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक समय से सक्रिय राय मुम्बई के पत्रकारिता जगत में एक जाना पहचाना नाम हैं।

डॉ. अजीत राय ने नवभारत को कहा नमस्ते, जागरूक से जुड़ेंगे | #NayaSaveraNetwork

उन्होंने नवभारत से पहले हिंदी दैनिक यशोभूमि और जागरूक टाइम्स में सेवाएं दी हैं। जागरूक टाइम्स से उपसंपादक के रूप में पत्रकारिता की शुरुवात करने वाले राय पुनः जागरूक टाइम्स से ही सह संपादक (एसोसिएट एडिटर) के रूप में जुड़ने  जा रहें हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य सृजन एवं अध्ययन-अध्यापन के कार्य में सक्रिय डॉ. राय की दो पुस्तकें "लंबी कविता का वस्तु विधान" एवं "श्रीरामचरितमानस के झरोखे से श्रीराम और भरत" प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही वे सांस्कृतिक कार्य मंत्रालय (महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी) महाराष्ट्र सरकार द्वारा "आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार", के. सी. कॉलेज द्वारा "आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर ऑफ द ईयर पुरस्कार" तथा पासबाँ-ए-अदब- द्वारा "श्रेष्ठ हिंदी शिक्षक सम्मान" से पुरस्कृत हैं। नया सवेरा परिवार डॉ. राय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ