चौदह राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चौदह राष्ट्रीय पक्षी मोर एक खेत मे संदिग्ध अवस्था मे मृत मिले हैं जबकि तीन मोरों की हालत गंभीर है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी को ग्रामीणों ने सूचना दी कि बानमोर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के एक खेत में मृत अवस्था में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर पड़े हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो 14 मोर की मौत हो चुकी थी जबकि तीन मोर अचेत अवस्था मे थे। बीमार मोरों का बानमोर के पशु अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृत मोरों का पोस्टमार्टम किया गया है।