#AyodhyaHoli: अयोध्या में विराजे रामलला की पहली होली, भगवान से लेकर भक्त तक गुलाल में रंगे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। पूरे देश में होली की धूम है। काशी और मथुरा से लेकर प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक होली के रंग में रंगी हुई है। जहां काशी में मसाने की होली खेली जा रही है तो वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली का लोगों में उत्साह है। लेकिन भगवान राम की नगरी अयोध्या में इस साल रामलला वाली होली दिखाई दे रही है। हर कोई होली के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के रंग और उत्साह में सरोबार नजर आ रहा है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस बार होली के लिए खास इंतजाम किए हैं।
भगवान राम की नगरी में होली की धूम मची है। इस बार भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इसकी खुशी रामभक्तों में झलक रही है। रामलला के दरबार से लेकर राम पथ तक तक होली की धूम दिखाई दे रही है। इस मौके पर अयोध्या के संत कहां पीछे रहने वाले हैं। संत समाज अयोध्या पहुंचे राम भक्तों पर फूलों की बरसात कर रहे हैं। साथ ही अबीर गुलाल लगा रहे हैं। होली के गीत गा रहे हैं और भगवान राम के भजन भी गा रहे हैं।
![]() |
Ad |