होली मनाने अयोध्या जाएंगे अक्षरा सिंह और यश कुमार, वीडियो वायरल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता यश कुमार का होली स्पेशल गाना ‘राम पहुना संग होली’ रिलीज हो गया है। ‘राम पहुना संग होली’गाने में यश कुमार और अक्षरा सिंह ने खुद को जानकी धाम वासी बताया है और इस नाते उन्होंने भगवान राम को पहुना बताते हुए होली में अयोध्या धाम जाने की बात कही है। अक्षरा सिंह और यश कुमार का होली स्पेशल या गाना भगवान श्री राम के प्रति भक्ति भाव से ओत प्रोत है।होली गीत ‘राम पहुना संग होली’ में अयोध्या धाम की होली का बखान किया गया है। 

इसको लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम में पहली होली है और इसमें कौन जाना नहीं चाहेगा। उन्होंने कहा कि हमने भी इस इच्छा को अपने गीत में संजोकर दर्शकों के सामने रखा है। उम्मीद करती हूं कि यह उन्हें बेहद पसंद आएगी। हम लोग मां जानकी के प्रदेश से आते हैं। ऐसे में प्रभु श्री राम हमारे पहुना हुए। यह होली बेहद खास है और इस खास मौके पर मेरा यह गाना प्रभु श्री राम के भक्तों के चरणों में समर्पित है। आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें