वाराणसी: कांग्रेसियों ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सदस्यों पर हमले और राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पांडेयपुर चौराहे पर जुटे महानगर कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को कायराना बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और संयोजन जिला उपाध्यक्ष मयंक चौबे ने किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डरकर मुख्यमंत्री ने गुंडों की मदद ली और राहुल गांधी की यात्रा को रोकवाया। उन्हें मंदिर जाने से रोका गया और जयराम रमेश के काफिले और यात्रा के सदस्यों पर हमला भी किया गया। कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि ऐसी हरकतों से कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं है।
पुतला फूंकने वालो में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अनुभव राय, चंचल शर्मा, परवेज खान, रोहित दुबे, अब्दुल हमीद, मो. आदिल, मो. जीशान राइन, पारसनाथ यादव, धीरज सोनकर, आशीष गुप्ता, जमीर अहमद अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, मो. उज्जैर, इशांक चौबे, सैयद आदिल, हनुमंत चौबे, प्रशांत शास्त्री, किशन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता रहे।
![]() |
Advt. |