BREAKING

बारात से लौटकर जा रहे थे घर, तभी पेड़ से टकरा गई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। वैवाहिक समारोह में शामिल होकर मंगलवार देर रात छह लोग एक कार से रायबरेली के लिए वापस जा रहे थे। टिकरिया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ स्थित पेड़ से जा टकराई। रफ्तार अधिक होने से कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का इलाज रायबरेली एम्स में चल रहा है।

रायबरेली के महाराजगंज थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव से अमेठी के दुर्गापुर बरात आई थी। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद रात लगभग दो बजे एक कार से छह लोग रायबरेली के लिए वापस लौट रहे थे। गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर टिकरिया गांव के पास पेट्रोल पंप के करीब कार अनियंत्रित हो गई। दाहिने तरफ स्थित पेड़ से जा टकराई। रफ्तार तेज होने से कार के परखच्चे उड़ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार छह लोगों बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने कार चालक महाराजगंज के पहाड़पुर निवासी 55 वर्षीय आलोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह, 45 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र श्री बहादुर सिंह व जौनपुर के शाहगंज रामपुर निवासी 30 वर्षीय दीपा सिंह पत्नी अनिल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि ताला गोपालपुर थाना भदोखर निवासी 23 वर्षीय अनुष्का पत्नी आरपी सिंह, महाराजगंज के पहाड़पुर निवासी 19 वर्षीय निहारिका सिंह पुत्री संतोष सिंह तथा मनवीर सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह की हालत गंभीर देखते हुए रायबरेली के एम्स के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद परिवारजन में शोक की लहर दौड़ गई। दिल दहला देने वाली घटना से बरात की खुशियां गम में बदल गई। प्रभारी निरीक्षक गौरीगंज अमर सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें