साहा ने अयोध्या के लिए तीसरी आस्था ट्रेन को दिखायी हरी झंडी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अयोध्या जाने वाले त्रिपुरा के लोगों के लिए विशेष ट्रेन को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. साहा ने ट्रेनों की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। यह तीसरी आस्था स्पेशल ट्रेन अगरतला रेलवे से एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के साथ अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए शुरू हुई है, जिसमें त्रिपुरा के तीन स्थानों से एक हजार से अधिक तीर्थयात्री शामिल हुए हैं।

डॉ. साहा ने कहा, “अयोध्या के लिए, अब तक त्रिपुरा से तीन ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। मैं भगवान राम से उनकी सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने राम मंदिर का उद्घाटन किया।वह एक ऐसा क्षण जिसका 500 वर्षों से इंतजार था।” उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में विदेशियों सहित कई लाख लोगों की भागीदारी देखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मार्च के पहले सप्ताह में हमारी मंत्रिपरिषद भी अयोध्या का दौरा करेगी।"


संस्थापक दिवस 2024 | तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | मुख्य अतिथि - प्रो. वंदना सिंह कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय,जौनपुर | 28 फरवरी 2024 अपरान्ह 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम | 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार पूर्वान्ह 11.00 बजे | स्थान : बलरामपुर हाल, तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर | निवेदक - प्रो. (डॉ.) आलोक कुमार सिंह प्राचार्य | प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति | राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक  | #NayaSaveraNetwork
Ad




*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें