जौनपुर : डीएम, एसपी ने जेल में महिला कैदियों के बच्चों को दिया चॉकलेट | #NayaSaveraNetwork

  • अधिकारियों ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के द्वारा एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा के साथ जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों के द्वारा बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिला। इसके पश्चात उन्होंने जेल अस्पताल में जाकर भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि बंदियों का समुचित इलाज किया जाए। समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाए। अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच भी की गई। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदी महिला कैदियों से उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनके बच्चों को चॉकलेट वितरित किया। इस दौरान सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित पाई गई। डीएम ने जेल अधीक्षक एसके पांडेय से आग से बचने के उपाय से संबंधित जानकारी ली और फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।




*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें