जौनपुर: हर गांव में जरूरी है भगवान राम का मंदिर:डॉ.राजीव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: हर गांव में जरूरी है भगवान राम का मंदिर:डॉ.राजीव  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक समारोह में पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

जलालपुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के छतरीपुर गांव में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिक समारोह पर मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामपंथ के पंथाचार्य डॉ.राजीव श्रीगुरु जी ने पूजन किया। मुख्य यजमान के रूप में पूजा कर श्री गुरु  जी ने मन्दिर की ध्वजा बदली। इस अवसर पर अखण्ड रामायण का पाठ प्रारंभ किया गया। डॉ. राजीव श्रीगुरु जी ने कहा कि समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार का बचना जरूरी है। इसके लिए भगवान शिव के साथ भगवान राम परिवार का मंदिर हर गांव में आवश्यक है। भगवान राम का आदर्श हर परिवार के लिए जरूरी है। भाई और पिता से सम्बन्धों का आदर्श पूरी दुनिया को अपनाना चाहिए। जब लोग प्रतिदिन भगवान राम की पूजा करेंगे और राम मंदिर जायेंगे तो परिवार की संवेदनशीलता समझेंगे। भगवान राम सम्बन्धों के भगवान है। उनके पथ से ही देश समाज और परिवार में भारतीय मूल्य स्थापित होगा एवं भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्रम के संयोजक रेल मंत्रालय के सलाहकार शिशिर कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि श्रीगुरु  जी का स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गिरेन्द्र प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के सचिव नितिन सिंह ने भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओ को प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर विशाल भारत संस्थान के चेयरमैन नौशाद अहमद दूबे, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अर्चना भारतवंशी, डॉ. नजमा परवीन, नाज़नीन अंसारी, ज्ञान प्रकाश सिंह, सचिन सिंह, विवेकानंद सिंह ने पूजनोत्सव में भाग लिया।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ