प्रो दयानंद तिवारी रेलवे बोर्ड के सदस्य नियुक्त | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् , साहित्यकार व भाजपा के मुंबई प्रदेश के प्रवक्ता प्रो डॉ दयानंद तिवारी को रेल मंत्रालय ने पश्चिम रेलवे के जेडयूआरसीसी के सदस्य के रूप में दो बर्षों के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी है। इस नियुक्ति पर श्री तिवारी ने कहा है कि मेरी कोशिश होगी कि मैं पश्चिम रेलवे में यात्रियों को होने वाली अशुविधाओं को दूर करूँ  और पश्चिम रेलवे को एक नया स्वरूप मिले। ज्ञातव्य है कि प्रो तिवारी वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य में मानवाधिकार परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ साथ महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्माण समिति के सदस्य हैं। आपको महाराष्ट्र राज्य शिक्षक पुरस्कार और महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। श्री तिवारी ने इस नियुक्ति के लिए मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी , श्री मनोज कोटक, मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री आशीष शेलार , महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस , भाजपा के महामंत्री श्री संजय उपाध्याय और वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजमोहन पांडेय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ