दिलीप जायसवाल बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता | #NayaSaveraNetwork

  • सतेंद्र अग्रहरि सचिव महेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र 2024-25 के लिए एक बैठक का परिषद सदस्य गणेश साहू के आवास पर हुई। शाखाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में आए काशी प्रांत के प्रांतीय पर्वेक्षक डॉ. अनिल सिंह का स्वागत करते हुए नवीन सत्र हेतु चुनाव चयन प्रकिया के बारे में बताया। प्रांतीय पर्यवेक्षक अनिल सिंह द्वारा चुनाव चयन प्रकिया हेतु नियम और प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपस्थित सदस्यों से 3 महत्वपूर्ण पद हेतु नामांकन के क्रम में अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल सचिव पद पर सतेंद्र अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र चौधरी ने नामांकन किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया। 

दिलीप जायसवाल बने भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता | #NayaSaveraNetwork


  • संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर कार्य करती है संस्था : डॉ. अनिल सिंह

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सिंह ने सभी नवीन दायित्व धारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमें संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर कार्य करती है। सत्र हिंदी नव वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरू होता है जौनपुर शाखा हमेशा से सभी सूत्रों पर अच्छा कार्य करती रही है। आगे भी कार्य अच्छे से अच्छा हो नवीन दायित्वधारियों से यही अपेक्षा है।

  • परिषद सदस्य दिनेश श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता भृगुनाथ पाठक शरद पटेल प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में परिषद सदस्य दिनेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल गौरव मौर्या ॠषि श्रीवास्तव शरद साहू राजेंद्र निगम अजय गुप्ता गणेश साहू संदीप सेठी शिवा वर्मा सुनील जायसवाल रामरतन सेठ पीयूष चतुर्वेदी दिवाकर गुप्ता संतोष अग्रहरी शिव कुमार सेठ विकास गुप्ता राजीव श्रीवास्तव इंदूलाल यादव सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सतेंद्र अग्रहरी ने किया।

*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें