गोकुलपुरी इलाके में गिरा मेट्रो का स्लैब, 4 घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो का स्लैब गिर गया है। वहीं इस मलबे में 3 से 4 बाइक दबने की सूचना है। फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर हैं। घटना पर विवरण का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में मेट्रो का एक स्लैब गिर गया है। इस हादसे में 3 से 4 बाइक मलबे में दबने की सूचना है। करीब 11 बजे हादसा हुआ। वहीं इसमें 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर बचाव कार्य में व्यस्त है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |