बुलंदशहर में हत्या के आरोप में तीन को उम्रकैद | #NayaSaveraNetwork
@ नया सवेरा नेटवर्क
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की अदालत ने युवक की हत्या के मामले में बुधवार शाम तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा एवं 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। सहायक लोक अभियोजक कुश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में सेंदु उर्फ सैंदल उर्फ शाहिद अपना जन सेवा केंद्र की दुकान बंद करके घर वापस लौट रहा था। शाम सात बजे रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने रंजिशन उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |