प्रेम के महीने में ‘प्यार के बंधन’ में देखिए अनूठी प्यार की दास्तां, खेसारी ने कही ये बात | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह की फिल्म प्यार के बंधन 16 फरवरी को रिलीज होगी। यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म प्यार के बंधन के निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।अभय सिन्हा ने बताया कि यह बेजोड़ फिल्म है। प्रेम के इस महीने में युवाओं को हमारी फिल्म खूब पसंद आएगी। इस फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और निशांत उज्जवल इस फिल्म का वितरण कर रहे हैं। 

वहीं, खेसारीलाल यादव ने फिल्म प्यार के बंधन को लेकर कहा कि यह फिल्म बंसत ऋतु, जो प्रेम का महीना होता है, उसमें हमारी फिल्म आ रही है। यह फिल्म आपके दिलों को छू लेगी। इसकी कहानी मजेदार है। प्रेम भरे गाने दर्शकों के मन मस्तिष्क पर छा जाने वाले हैं। संवाद भी रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म में मैंने एक सशक्त भूमिका का निर्वहन किया है, इसलिए मेरी अपील है कि आप सभी हमारी फिल्म को देखें और खूब प्यार एवं आशीर्वाद दें। यामिनी सिंह ने कहा कि यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है। यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है. फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूंगी कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें। 

गौरतलब है कि फिल्म प्यार के बंधन के लेखक अरबिंद तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी हैं। गीतकार अरबिंद तिवारी, कृष्णा बेदर्दी, अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल हैं। छायांकन वासु हैं। कोरियोग्राफी रिकी गुप्ता ने की है।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ