जगमग होंगे जौनपुर के 4 रेलवे स्टेशन, बहुरेंगे दिन | #NayaSaveraNetwork

  • पीएम मोदी ने सभी स्टेशनों के नव निर्माण का किया लोकार्पण

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अमृत भारत स्टेशन विकास योजना अंतर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प करने के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता को सौगात दिया गया है। उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर से वर्चुअल रूप से सभी स्टेशनों के नव निर्माण का लोकार्पण और शिलान्यास किया जिसमें जौनपुर के सिटी स्टेशन सहित चार स्टेशन शामिल है। सोमवार को प्रधानमंत्री के लोकार्पण के उपरांत सिटी स्टेशन के विकास के लिए नए स्टेशन भवन का निर्माण पोर्टिको का प्रावधान सर्कुलेटिंग एरिया का निर्माण व विकास कार्य है जिसका राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी उप नेता विधान मंडल दल विद्यासागर सोनकर बीजेपी जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अनावरण कर रेलवे के अधिकारियों को सौंप दिया। स्टेशन के विकास के लिए 24 करोड़ 34 लाख रुपए आवंटित किया गया है जिससे जिले के 4 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा।

  • सिटी स्टेशन, मड़ियाहूं, श्रीकृष्णा नगर और जलालगंज रेलवे स्टेशन सूची में शामिल

जौनपुर के सिटी स्टेशन के लिए 24 करोड़ 34 लाख रुपए मछलीशहर तहसील के मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन के लिए 11 करोड़ 74 लाख रुपए श्री कृष्णा नगर के लिए 26 करोड़ 83 लाख रुपए और केराकत तहसील के जलालगंज रेलवे स्टेशन के लिए 37 करोड़ 56 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। कुल मिलाकर जनपद के लिए एक अरब 7 लाख रुपए केंद्र सरकार द्वारा स्टेशनों के विकास के लिए दिया गया है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि लगभग 400 करोड़ रुपए की परियोजना से सभी स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें