सर्दीली रात में अयोध्या की सड़कों पर पैदल निकले योगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। अयोध्या में बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात अयोध्या की सड़कों पर पैदल ही निकल पड़े। उन्होने ठंड की परवाह किये बगैर 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |



