BREAKING

दो दिवसीय पुडुचेरी की यात्रा पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पुडुचेरी। पुडुचेरी सरकार ने 28 और 29 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की दो दिवसीय यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी है। पुडुचेरी के जिलाधिकारी ई. वल्लवन ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 (2) दो दिनों तक लागू रहेगी। इसके तहत ड्रोन या गुब्बारे जैसे हवाई उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश के तहत पुडुचेरी और औलगारेट नगर पालिका सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया गया है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आदेश का कोई भी उल्लंघन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दंडनीय होगा। उपराष्ट्रपति का आज यहां पुडुचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वह विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनखड़ 29 जनवरी को यहां प्रसिद्ध मनकुला विनायकर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद वह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के चिदंबरम जाएंगे और भगवान नटराज के मंदिर में प्रार्थना करेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद धनखड़ का पुडुचेरी का यह पहला दौरा है।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें