वाराणसी: वंदेभारत चार घंटे लेट, छह विमान रहे निरस्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाबतपुर/वाराणसी। वर्ष के पहले दिन सोमवार को कोहरा और ठंड की वजह से रेल व विमान दोनों के परिचालन पर गहरा असर पड़ा। कई ट्रेनें लेट रहीं तो एयरपोर्ट पर अन्य शहरों से आने वाले इंडिगो के छह विमान निरस्त हो गये।नई दिल्ली से आने वाली नई वंदेभारत चार घंटे लेट चल रही थी। देर रात 2.30 बजे के बाद उसके पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। इसी तरह एलटीटी-गोरखपुर 6.20, नई दिल्ली-जयननगर स्वतंत्रता सेनानी पांच, एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 4.30 व गोंदिया-बरौनी 4 घंटे सबसे ज्यादा लेट रहीं।
उधर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को कोहरे से रनवे की दृश्यता सामान्य से कम हो गई। सुबह 10 बजे के बाद स्थिति में सुधार हुआ। इससे बुद्धा एयर का काठमांडू से आने वाला विमान 4 चार घंटे लेट दिन में 11:55 बजे पहुंचा। अकासा का बेगलुरु-वाराणसी उड़ान 1.14 घंटे लेट 11:20 बजे पहुंची। इंडिगो का मुंबई से आने वाला व इंडिगो का कोलकाता से आने वाला विमान 1.15 घंटे लेट रहा। इंडिगो दिल्ली का विमान 1.10 घंटे व एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु की फ्लाइट 1. 35 घंटे देर से आई।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |