वाराणसी: खान-पान व रहन-सहन पर विशेष ध्यान जरूरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में मंगलवार को कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। इस दौरान पीड़ितों में फल-बिस्कुट का वितरण किया गया। इसके अलावा मरीजों को कंबल और व्हीलचेयर दी गई।
संस्था अध्यक्ष औघड़ गुरुपद संभव राम ने कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हमें उचित खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना होगा। यहां रहकर अपनी चिकित्सा करा रहे मरीज खान-पान और परहेज सम्बंधी सभी निर्देशों केा पालन करते हैं। इससे वह शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 1961 में स्थापित यह कुष्ठ सेवा आश्रम बिना किसी सरकारी अनुदान के आमजन के सहयोग से चलता है। अब तक लाखों कुष्ठ रोगियों को इलाज किया गया है।
अध्यक्षता कर रहे अवकाशप्राप्त अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसमें सर्वेश्वरी समूह सबसे अग्रणी है। समूह के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण सिंह, आश्रम के प्रधान चिकित्सक वैद्य बैकुंठ नाथ पांडेय, पीएनबी के मंडल प्रमुख राजेश कुमार, राजभाषा अधिकारी सुशांत, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विजय प्रताप, डॉ राजेश कुमार पाण्डेय, सुमन शाही आदि थीं। संचालन समूह के प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया।
![]() |
Advt. |