BREAKING

वाराणसी: छह विमान निरस्त, चक्कर लगाने के बाद तीन उतरे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बाबतपुर। घने कोहरे की वजह से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह रनवे की दृश्यता कम होने के कारण विमानों के संचालन पर खासा असर पड़ा। इस दौरान विभिन्न शहरों से आने वाले छह विमान निरस्त रहे। इनमें इंडिगो दिल्ली का 6ई 2361, लखनऊ का 6ई 7739, मुम्बई का 6ई 5127, बेंगलुरू का 6ई 783 व भुवनेश्वर का 6ई 7972 और स्पाइसजेट का दिल्ली का विमान एसजी 389 शामिल हैं।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू, अकासा बेंगलुरू व इंडिगो हैदराबाद के विमान दोपहर में वाराणसी हवाई परिक्षेत्र पहुंचे। एटीसी से अनुमति न मिलने पर तीनों विमानों ने अलग-अलग समय पर 30 से 40 मिनट तक चक्कर लगाया। दोपहर 1.10 बजे दृश्यता सामान्य होने पर पहला विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरू का विमान उतरा। इंडिगो हैदराबाद का विमान दोपहर 1.18 बजे और अकासा बेंगलुरू का विमान 1.28 बजे उतरा।

उधर, इंडिगो कोलकाता का विमान 2.45 घंटे, एयर इंडिया मुम्बई का विमान 1.40 घंटे, इंडिगो हैदराबाद का विमान 1.50 घंटे और इंडिगो बेंगलुरू का विमान 3.30 घंटे लेट पहुंचा।

*Happy Republic Day : प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777 | Naya Sabera Network*
Ad

*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad

*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें