वाराणसी: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। हरहुआ बाजार में रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तरना (शिवपुर) निवासी अभिषेक कुमार (28 वर्ष) पड़ोसी गोलू कुमार के साथ रविवार को बाइक से बाबतपुर की तरफ गया था। दोनों वहां से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर शाम सात बजे हरहुआ बाजार में पीएचसी मोड़ के सामने डिवाइडर से टकरा गई।

 टक्कर के बाद अभिषेक और गोलू छिटककर दूर जा गिरे। बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने दोनों को व्यास बाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। गोलू का इलाज चल रहा है। तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर पर अभिषेक था। बीते नवंबर में ही उसकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करता था।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें