नया सवेरा नेटवर्क
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने और बाद में सिलेंडर के फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहचूरा थानाक्षेत्र के नयागाव में सुरेंद्र कुशवाहा की पत्नी घर में छोटे सिलेंडर से खाना बना रही थी और इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गयी। महिला के शोर मचाने पर पड़ासेी राजू और खूबचंद आग बुझाने पहुंचने। दोनों ने काफी संघर्ष के बाद आग लगे सिलेंडर को घर के बाहर फेंका लेकिन इसी बीच सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस धमाके की चपेट में आकर राजू और खूबचंद गंभीर रूप से घायल हो गये।
 |
AD
|
 |
| Ad |
 |
Ad
|