BREAKING

बिहार में 79 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। बिहार सरकार ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 79 अधिकारियों का आज स्थानांतरण सह पदस्थापन किया। गृह विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सह वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसी तरह दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस अधीक्षक (एसपी), मुंगेर के एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को दरभंगा का एसएसपी, पटना के ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद को मुंगेर का एसपी, लख़ीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रौशन कुमार को पटना का ग्रामीण एसपी और जहानाबाद के एसपी दीपक रंजन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया का समादेष्टा के पद पर तबादला किया गया है।


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें