BREAKING

ट्रक से टकराई कार में तीन की मौत, चार घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

झारखंड। रामगढ़ जिले में बुधवार को एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दो वर्षीय मासूम सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर रजरप्पा के चितरपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर तड़के करीब तीन बजकर 30 मिनट पर हुई। यहां 10 यात्रियों को ले जा रही कार ट्रक से टकरा गई। 

रजरप्पा पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार नायक ने कहा, ‘‘एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  नायक ने बताया कि कार सवार लोग रामगढ़ के चेतार गांव से गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ियों पर घूमने के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, जिसके कारणकार ट्रक से जा टकराई।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें