सही नववर्ष आया है | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

सही नववर्ष आया है

चढ़ाओ फूल अरु चंदन, 

सही नववर्ष आया है।

मिटाओ दिल से हर अनबन,

सही नववर्ष आया है।


न मन तरसे, हिया हरषे,

न कोई काम हो डर से।

ये भारत वर्ष है बाबू -

यहां सुख मेघ ही बरसे।


जलें नवदीप पग-पग पर,

अंधेरा हो न अंतर्मन,

दिशाएं भी करें वंदन,

सही नववर्ष आया है।


लिखो परिणाम तुम अपने,

करो हर काम तुम अपने,

अवध में राम आए हैं,

सजाओ धाम तुम अपने,


सनातन संस्कृति अपनी,

न रूठे ये प्रकृति अपनी,

जलाओ दीप घर-आंगन,

सही नववर्ष आया है।


समय का चक्र है लाला,

सिकंदर बदल जाएंगे,

बवंडर तो वही होंगे,

कलेंडर बदल जाएंगे।


लड़ोगे क्या समुंदर से,

बदलिए आप अंदर से,

करो नवयुग का अभिनंदन,

सही नववर्ष आया है।


नया आभास आया है,

नया उल्लास आया है,

हमारे देश में चौबिस-

नया मधुमास लाया है।


जो जग के काम आए हैं,

सिया के राम आए हैं,

सजाओ भोग अब छप्पन,

सही नववर्ष आया है।

सुरेश मिश्र

9869141831


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें