नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान की नवगठित सोलहवीं विधानसभा का प्रथम सत्र शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण से शुरु हुआ। इससे पहले श्री मिश्र के विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में श्री मिश्र को अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में ले जाया गया। अभिभाषण से पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन कराया और बाद में संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। अभिभाषण के दौरान राष्ट्रीय लोकतंत्र पार्टी (रालोपा) के विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने की मांग को लेकर वेल में आकर हंगामा भी किया।
 |
| Ad |
 |
Ad
|
 |
Ad
|