BREAKING

तेलंगाना: माकपा नेता तम्मीनेनी वीरभद्रम अस्पताल में भर्ती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

तेलंगाना। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तेलंगाना राज्य सचिव तम्मीनेनी वीरभद्रम को दिल और गुर्दे से संबंधित समस्या के कारण मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा कि वीरभद्रम (69) को वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ खम्मम से यहां गाचीबोवली के एआईजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। बुलेटिन में कहा गया है कि कई चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। बुलेटिन के अनुसार, ‘‘उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि वीरभद्रम को हृदय संबंधी समस्या के साथ उनके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी दिल की धड़कन असामान्य हो गई थी और उनके फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो गया है। फिलहाल उनके रक्तचाप में सुधार के लिए दवाओं से उनका इलाज किया जा रहा है। बुलेटिन के अनुसार, उनके फेफड़ों से तरल पदार्थ निकालने और उनकी असामान्य दिल की धड़कन के इलाज के भी प्रयास किए जा रहे हैं।



*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें