रवि कुमार दहिया ने ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस 2024 में जीता कांस्य पदक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नीस। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने ग्रैंड प्रिक्स डी फ्रांस हेनरी डेग्लेन 2024 कुश्ती टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। शनिवार को फ्रांस के नीस में पुरुषों के 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के स्टार पहलवान रवि दहिया ने कजाकिस्तान के कैरात अमिरतायेव के खिलाफ 10-4 से जीत दर्ज की। हालांकि दहिया पहले मिनट में 2-4 से पिछड़ गए लेकिन उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मुकाबला जीत लिया।

इससे पहले दहिया ने 16वें राउंड में तकनीकी श्रेष्ठता (13-2) के आधार पर जर्मनी के जूलियन ज़िन्सर को हराया, उसके बाद क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के जंगार काबिलबेकोव को 12-6 से हराया। हालाँकि, भारतीय पहलवान को सेमीफाइनल में फ्रांस के अरमान एलॉयन के खिलाफ 6-3 से हार का सामना करना पड़ा और वह कांस्य पदक मुकाबले में पहुँच गए।

उल्लेखनीय है कि रवि कुमार दहिया ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर 2022 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा की थी। फरवरी में अभ्यास के दौरान उनके दाहिने घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें अप्रैल 2023 में एशियाई चैंपियनशिप से बाहर कर दिया गया था।

जुलाई 2023 में एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान रवि कुमार दहिया की चोट बढ़ गई और उन्हें शेष वर्ष अभियान से बाहर होना पड़ा। वह बेलग्रेड में हुई पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाये थे।

आगामी अभियानों में रवि कुमार दहिया के 61 किग्रा से 57 किग्रा भार वर्ग में आने की उम्मीद है। वह अप्रैल में किर्गिस्तान में एशियाई ओलंपिक गेम्स क्वालीफायर और मई में तुर्की में विश्व ओलंपिक क्वालीफायर में प्रतिस्पर्धा कर सकते है।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें