नया सवेरा नेटवर्क
अगरतला। रेलवे ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद श्रद्धालुओं को राम मंदिर तक ले जाने के लिए तीन अलग-अलग तारीखों पर त्रिपुरा से उत्तर प्रदेश के अयोध्या तक तीन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 जनवरी और 21- 27 फरवरी को अगरतला से अयोध्या के लिए तीन विशेष ट्रेनें आवंटित की हैं। अयोध्या जाने वाली प्रत्येक ट्रेन में 1,640 यात्री होंगे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्टी के नेता और समर्थक शामिल होंगे।
 |
Advt.
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|