रायबरेली: रोड़वेज बस और ट्रक की भिड़ंत, तीन सवारी घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायबरेल़ी। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज की बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में बस चालक व परिचालक समेत तीन सवारी घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालगंज इलाके के सैमसी के पास घने कोहरे के कारण रायबरेली से कानपुर जा रही रोडवेज की बस और ट्रक की आज सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई भिड़ंत से बस चालक व परिचालक समेत तीन सवारी घायल हो गयी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


