BREAKING

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। साथ ही सभी आम और खास तक आमंत्रण पत्र भी पहुंचाए जा रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को निमंत्रण पत्र दिया।

 शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। 

*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें