BREAKING

प्रयागराज: देश में चल रही राम और मोदी की लहर: डिप्टी सीएम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज आगमन पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और प्रभु राम को मंदिर में विराजित होने की एवं 75 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना प्रधानमंत्री से ही संभव हो पाया है। कहा कि देश में राम और मोदी की लहर चल रही है। विपक्ष चाहे जितनी भी कोशिश कर लें मोदी का विजय रथ नहीं रोक पाएगा। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विनोद प्रजापति, किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें