BREAKING

प्रयागराज: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने त्रिवेणी अस्पताल का किया शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) ने शनिवार को माघ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में बने त्रिवेणी अस्पताल का फीता काटकर शुभांरभ किया। 20 बेड के बने अस्पताल में श्रद्धालुओं के इलाज संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। त्रिवेणी अस्पताल की तरह मेला क्षेत्र में गंगा अस्पताल का भी संचालन शुरू हो गया है। 

श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए मेला क्षेत्र में 100 डॉक्टरों को तैनात किया गया है। अस्पताल के उद्घाटन के बाद प्रमुख सचिव ने संगम नोज पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में अस्पतालों से संबंधित सूचना व दिशा सूचक के डिस्पले बोर्ड तत्काल लगवाएं जाएं। प्रमुख सचिव ने सीएमओ डॉ. आशु पांडेय को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं उसे आयुष्मान भारत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएं।

 अस्पताल के उद्घाटन से पूर्व प्रमुख सचिव ने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और सीएमओ डॉ. आशु पांडेय के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। साथ ही बड़े हनुमान जी दर्शन, पूजन किया। मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. केके वर्मा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, डॉ. ऋषि सहाय, डॉ. एके तिवारी, डॉ. रावेंद्र सिंह, डॉ. वरूण क्वात्रा, डॉ. बीएन गुप्ता मौजूद रहें।


*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें