नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेसियों ने शहीद दिवस के रूप में मनाई। जिला और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आजाद पार्क से बालसन चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा तक रामधुन के साथ पदयात्रा निकाली। इस मौके पर राष्ट्रपिता को स्मरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और विजय प्रकाश ने कहा की गांधी के सपनों के भारत को खंडित करने की साजिश हो रही है। इसे बचाना सब की जिम्मेदारी है। प्रदीप मिश्रा अंशुमन, सुरेश यादव, अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, इमरान खान, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, सिद्धनाथ मौर्य, मनोज पासी, रईस अहमद, सुनील यादव, भानु प्रकाश कुशवाहा, सुनील पांडेय, रजनीश विश्रामदास, रोहित कुशवाहा, अंकित गुप्ता, विवेक पांडेय, अनिल कुमार, दिनेश भारतीय, दिनेश सोनी, सत्या पाण्डेय, खुशनवेदा फारूकी आदि मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ