प्रयागराज: मंत्री-महापौर ने मंदिरों में की सफाई, उठाया कूड़ा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। भाजपा मुट्ठीगंज मंडल की ओर से रविवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में ज्ञानेश्वर मंदिर मुट्ठीगंज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, सत्येंद्र जायसवाल, आशीष जायसवाल, सुधांशु त्रिपाठी, प्यारेलाल जयसवाल, सचिन जयसवाल, मंजू गुप्ता आदि ने सहयोग किया। वहीं महापौर गणेश केसरवानी ने बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर के परिसर की सफाई की, कूड़ा उठाया और चूने का छिड़काव किया। स्वच्छता अभियान में पार्षद किरन जायसवाल, पार्षद अनुपमा पांडे, पार्षद सुनीता चोपड़ा, पार्षद मुकेश लारा, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक आदि ने सहयोग किया। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में चांदपुर सलोरी स्थित सिद्धेश्वर महादेव एवं शिवकुटी मंडल के कोटेश्वर महादेव मंदिर तथा शिव कचहरी में सफाई अभियान चलाया गया। भोला सिंह, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, कुलदीप मिश्रा, रोहित पांडेय, महेंद्र तिवारी, भोला यादव, विवेक मिश्रा आदि ने सफाई में सहयोग किया।


*पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट  (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123 | Naya Sabera Network*
Ad


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें