BREAKING

प्रयागराज: शहर पहुंचे मेयर का हुआ जोरदार स्वागत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। स्वच्छ सर्वेक्षण गंगा शहर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से पुरस्कार मिलने के बाद नगर आगमन पर मेयर गणेश केसरवानी का भव्य स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं व नगर वासियों ने प्रयागराज का मान बढ़ाने वाले पुरस्कार पर खुशी जाहिर की। महापौर ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और पूरे नगर का आभार प्रकट किया।

महापौर ने कहा कि इस बार पुरस्कृत होने से निश्चित ही हमारा मान बढ़ा है, लेकिन अब पहले स्थान को प्राप्त करने की जिम्मेदारी भी हम पर आ गई है। हम सब को निरंतर स्वच्छता के लिए प्रयास करना होगा। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ठंड के कारण महापौर विलंब शाम को पहुंची। शाम को आते ही जगह-जगह ढोल नगाड़ों के साथ महापौर का स्वागत हुआ और उनको फूल मालाओं से लादकर सम्मनित किया गया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, गिरि बाबा, पार्षद किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा, रामजी केसरवानी सतीश चंद्र केसरवानी, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विजय वैश्य, कौशिकी सिंह, रामलोचन साहू आदि मौजूद रहे।

*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें