BREAKING

प्रयागराज: रंगों से कैनवास पर उतारी श्रीराम की झलक | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग एवं केंद्रीय सांस्कृतिक समिति की ओर से शुक्रवार को 'कला में राम' विषय पर कार्यशाला, फेस पेंटिंग, रंगोली, कला प्रदर्शनी व लघु-फिल्म का प्रदर्शन किया गया। विभाग के छात्र-छात्राओं ने रंगोली व पेंटिंग में राम के लोक रक्षक, लोक समन्वयक, लोक सेवक, राष्ट्र नायक रूप को रंगों से जब कैनवास पर उतारा तो पूरा वातावरण राममय हो गया।

 इस अवसर पर प्रो. एनके शुक्ल ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी ताकत देते हैं। कमल सेठ ने रंगों के वैज्ञानिक पक्ष पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्रों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार जैतली, डॉ. अमृता, डॉ. विशाल जैन, डॉ. मोना अग्रिहोत्री, राजमणि मोर्या, डॉ. अमितेश कुमार, डॉ. विशाल विजय, डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे। धर्मेंद्र कुमार, मंजू यादव, पूजा कुशवाहा, सप्तमी पाल, चंद्रकला प्रजापति, रेनू जयसवाल, आकांक्षा कश्यप आदि छात्रों का योगदान सराहनी रहा।


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD




नया सबेरा का चैनल JOIN करें