प्रयागराज: भानु प्रताप सिंह क्लब की खिताबी जीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्लब ने सातवीं लालता प्रसाद मिश्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को 54 रन से हराया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर सोमवार को भानु प्रताप सिंह क्लब ने 187 रन (प्रीतम 56 नाबाद, अथर्व प्रजापति 35, अभिषेक विश्वकर्मा 23, शाश्वत उपाध्याय 2/40) बनाए। जवाब में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की पारी 133 रन (अभय यादव 35 नाबाद, तेजस मिश्र 35, सिद्धार्थ मिश्र 19, विभव कुशवाहा 3/38, अभिषेक विश्वकर्मा 2/15, दिव्यांश यादव 2/15) पर सिमट गई। मैच में शैलेंद्र सिंह और अजय कुमार अंपायर एवं खुर्शीद अहमद राईन स्कोरर रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद संजय पासवान, पार्षद मुन्ना शुक्ला, अखिलेश त्रिपाठी एवं संजय तिवारी ने पुरस्कार वितरित किए। प्रीतम कुमार को मैन ऑफ द मैच, सचिन तिवारी को बेस्ट बैटर, शाश्वत उपाध्याय को बेस्ट बॉलर और विभव कुशवाहा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष राजेश्वर मिश्र ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव विवेक सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन एवं सचिव अखिलेश शुक्ला (गुड्डू) ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर विजेता टीम के कोच सचिन प्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता हसीब अहमद, विजय त्रिपाठी, आलोक अवस्थी, प्रदीप सोनकर, सुधीर सोनकर आदि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |