प्रयागराज: चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। करेली इलाके में पिछले दिनों गोदाम में हुई लाखों की चोरी के मामले में फरार चले विमलेश उर्फ झुल्लर कुशवाहा निवासी नया पुरा, करेली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करेली पुलिस ने सोमवार रात उसे घेरेबंदी कर पुष्प गंगा कालोनी, धूमनगंज के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के कुल 19087 रुपये बरामद हुए हैं। चोरी की इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Ayodhya
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


