BREAKING

मुंबई में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से एक की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के शुक्लाजी स्ट्रीट इलाके के पास मौलाना शौकत अली रोड इलाके में एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। आग लगने की यह घटना रात करीब दो बजे कमाठीपुरा के आसपास सात -आठ हजार वर्ग फुट में फैले लकड़ी के गोदाम और अन्य दुकानों और होटलों में हुई। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन अभियान शुरू किया। इस काम के लिए 18 से अधिक फायर टेंडर और एक जल जेटी को तैनात किया गया।

आग बिजली के तारों और रसायनों के कुछ भंडार के माध्यम पूरे गोदाम से फैल गई। जिससे आसपास के लगभग चार -पांच सौ अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए। आग की लपटें लगातार फैलने के कारण अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर प्लेटिनम मॉल को खाली करा लिया और लकड़ी के गोदाम के पास एक बहुमंजिला इमारत में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया। आज भोर के आसपास, बचाव दल ने गोदाम परिसर के एक बाथरूम से एक अज्ञात पुरुष का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें