सागर में नौ पुलिस कर्मचारी निलंबित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर चोरी की घटना के मामले में लापरवाही बरतने पर आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने नौ पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार निलंबित कर्मचारियों में चार सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और पांच अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की एक घटना के मामले में लापरवाही सामने आयी है। सभी निलंबित कर्मचारियों को रक्षित केंद्र में संबद्ध किया गया है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



