जौनपुर: यूरिया को मनमानी रेट पर बेचने का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
तेजीबाजार जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान अधिक दाम देकर लाइसेंसी दुकानों पर अधिक मूल्य देकर यूरिया ले रहे हैं। ललित कुमार, सचिन, सुनील कुमार,राजेश,भारत. संजय यादव, राकेश पटेल, आदि किसानों ने बताया कि खेतों की सिंचाई करने के बाद 15 दिनों से यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। लाइसेंसी दुकानों पर 300 से 320 रु पये में यूरिया बिक रही है। जो अधिक मूल्य देकर यूरिया लेना पड़ रहा है। जबकि बोरी पर वास्तविक रेट 266.50 पैसे अंकित है। स्थानीय दुकानदार फिर भी एमआरपी से अधिक रेट में बेच रहे हैं। किसानों ने इस कालाबाजारी रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent