जौनपुर: मां शीतला धाम में श्रृंगार महोत्सव का हुआ समापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देवी गीतों के साथ अलौकिक झांकिया देख भक्त हुए भाव विभोर
जौनपुर। नगर के शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन देवी गीतों के साथ अद्भुद आलौकिक अकल्पनीय झांकी की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गये। महोत्सव में राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव, महन्त विवेकानंद पंडा,नगर पालिका अध्यक्ष पति राम सूरत मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पंडाल में बैठे हुए सभी दशर््ाकों ने काली मां का जयकारा लगाते रहे। इस मौके पर गिरीशचंद्र यादव ने आशीष माली को बताया कि बहुत जल्द जौनपुर से मुंबई के बीच शीतला चौकियां धाम एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। इस बार सत्रकालीन लोकसभा में रेल मंत्री से मुलाकात कर जौनपुर से मुंबई के लिए रेलगाड़ी के लिए बात करु ंगा जिससे जनपद वासियों को अपने गृह जनपद स्टेशन से मुंबई के लिए आवागमन हो सके। और जनपद से जुड़े सभी कलाकारो का हर प्रकार की मदद की जाएगी। इस मौके पर उपस्थित सीताराम नाम शरण जी महाराज,राधारमण त्रिपाठी, गौरव तिवारी, रविंद्र सिंह, सिद्दू मोदनवाल, अमर जौहरी, अमित माली, मनोज माली, श्याम लाल माली, किन्नर पायल( समाजसेवी) सुजीत मौर्य, कमला प्रशाद मिश्रा,राजेश पंडा, विक्की पंडा, विजय पंडा, चंद्रदेव पंडा, टोनी पंडा, विकास पंडा, सुजीत पंडा, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


