जौनपुर: नगर पंचायत में बांटा गया कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष सीतामनी व उनके प्रतिनिधि दिनेश सोनकर एवं ईओ डॉ.अनुपम सिंह ने लोगों को अपने नगर को स्वच्छ बनाने, प्रतिबंधित पालीथीन का प्रयोग न करने एवं खुले में शौच न करने की अपील के साथ स्वच्छता की शपथ दिलायी। इस दौरान नगर पंचायत के 310 गरीब एवं असहाय लोगों में कंबल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासद देवेंद्र प्रताप पाल, शीशवंश सिंह, मनीष कुमार व लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद, रवींद्र यादव, नाहर यादव, सचिन सिंह , विपिन सोनकर आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


