जौनपुर: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गेट पर खडे़ होने से हुआ हादसा
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के रामपुरचौथार गांव के समीप चलती गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के दौरान युवक के हाथ व सिर में गम्भीर चोट लगने से वह घायल हो गया। जिसे देख आसपास के लोग मौके पर पहंुच गए। सूचना पर पहंुची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुम्बई से चलकर छपरा जा रही गोदान एक्सप्रेस जंघई जंक्शन से जैसे ही जरौना की तरफ आगे बढ़ी थी कि ट्रेन के अंदर बैठा आजमगढ़ जिले के आमुवारी नरायनपुर निवासी रविशंकर राजभर 33 वर्ष गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे गिर पड़ा। घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। पुलिस ने स्वजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


