जौनपुर: राहुल की यात्रा नफरत मिटाने के लिए जारी: अरुण सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 40 किलोमीटर दूर थौबल में खोंगजोम युद्ध स्मारक से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरु वात हुई। कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा करेंगे। अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभारी अरु ण सरोज विद्यार्थी और शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से मशाल जुलूस निकालकर यात्रा का समर्थन किया। प्रदेश सचिव अरु ण सरोज विद्यार्थी जी ने कहा कि देश की शासन व्यवस्था में दलितों, वंचितों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों की कोई भूमिका नहीं है क्योंकि इन्हें शासन व्यवस्था से बाहर रखा गया है। नफरत मिटाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा का सकारात्मक प्रभाव हुआ इसीलिए मणिपुर से मुंबई की न्याय यात्रा में जनता के मन की बात सुनकर कांग्रेस देश को अन्याय के दौर से बाहर निकालने का एक नया नजरिया पेश करेगी। शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि भारत में जनता बड़े अन्याय के दौर से गुजर रही हैं और इसका असर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में दिख रहा है। इस अवसर पर सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह बाबा, राकेश उपाध्याय, महमूद अंसारी, मौलाना अनवार, संदीप सोनकर, शशांक राय, राकेश सिंह डब्बू, विकास तिवारी, नीरज राय, अजय सोनकर, अमन सिन्हा, आदिल, पुष्पेंद्र निषाद, निसार इलाही, प्रवीण सिंह पिंटू, अनिल दुबे आज़ाद, राजकुमार गुप्ता, रमेश पाल, विनीत दुबे, विशाल खत्री, ओमकार यादव, अमित मिश्रा, गुलाब सिंह, नरेंद्र पटेल, फरहान जिलानी, ओ पी गुप्ता, बबलू गुप्ता, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे।