BREAKING

जौनपुर नगर में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर नगर में निकाली गयी भव्य कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

आठ दिवसीय 108 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा शुरू

जौनपुर। सनातन महापर्व को लेकर 108 कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का शुभारम्भ हो गया जो 22 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी तक अनवरत चलेगा। इसी को लेकर 22 जनवरी यानी सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा आदि गंगा गोमती नदी के पावन तट पर स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट नखास से जल लेकर निकली जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुये नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक कालेज के प्रांगण में बनाये गये महायज्ञ व कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।

इसके पहले सैकड़ों महिलाओं, युवतियों सहित तमाम युवा आदि गोमती नदी के तट पर एकत्रित हुये जहां से शिव सेवा संस्थानम् के संस्थापक/निर्वाहक स्वामी अम्बुजानन्द के नेतृत्व में कलश यात्रा के रूप में सभी लोग चले। हाथी, घोड़े सहित बैण्ड—बाजे के बीच लोगों द्वारा लगाये जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, अमर जौहरी, सूरज सेठ सहित शिव सेवा संस्थानम, मां शीतला धाम कार्यसमिति, नरेन्द्र मोदी विचार मंच, सेवा भारती सहित तमाम हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.




*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन




*Happy New Year 2024 : आप सभी जनपद वासियों को डॉ. अभय प्रताप सिंह  एवं  डॉ. सुष्मिता सिंह की तरफ से  नव वर्ष  की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें