जौनपुर: कबड्डी में तलाशपुर व फुटबाल में केराकत ने दर्ज की जीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इंदिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
करंजाकला जौनपुर। सिद्दीकपुर स्थिति इंदिरा गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को विकसित भारत, संकल्प यात्रा"" व ""उप्र स्थापना दिवस" के तहत पुरूष फुटबाल एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबाल व महिला कबड्डी की कुल 8-8 टीमो ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया। तत्पश्चात खिलाडि़यों को विकसित भारत, संकल्प यात्रा का शपथ ग्रहण कराया। साथ ही यह भी कहा कि जैसे विगत दिनों एशियन खेलों में उप्र के खिलाडि़यों ने अधिकाधिक पदक अर्जित किया है उसी प्रकार आगामी दिनों में भी जनपद के खिलाड़ी भी पदक जीतेंगे।कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मडि़याहॅू और सिकरारा के मध्य खेला गया एकतरफा मुकाबले में मडि़याहॅू ने 48-19 से सिकरारा की टीम को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल तलाशपुर व रामनगर के मध्य खेला गया यह भी मैच एकतरफा रहा जिसमें तलाशपुर ने रामनगर को 33-11 से पराजित किया। फाइनल मैच मडि़याहॅू व तलाशपुर के मध्य खेला गया जिसमें तलाशपुर ने मडि़याहॅू की टीम को पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। फुटबाल का पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ""ए"" और टीडी कॉलेज ""ए"" के मध्य खेला गया जिसमें पेनाल्टी किक के माध्यम से आयुष कुमार यादव ने 1 गोल मारकर स्टेडियम ""ए"" को फाइनल में पहुॅचाया। दूसरा सेमीफाइनल केराकत र्स्पोटिंग ""ए"" व शाहगंज के मध्य खेला गया जिसमें ट्राई ब्रोकर में केराकत र्स्पोटिंग ""ए"" ने शाहगंज पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। प्रतियोगिता के समापन के बाद मनीष पाल प्रधानाचार्य ने विजेता एवं उप विजेता टीमों के साथ ही निर्णायकों को भी पुरस्कृत किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



