जौनपुर: पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बक्शा पुलिस नें ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर की निर्मम हत्या में वांछित अभियुक्त राजेश मांझी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्यारोपी अभियुक्त राजेश मांझी की तलाश में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई विवेकानंद सिंह चौकी प्रभारी धनियामऊ व हमराही के साथ धनियामऊ में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश मांझी बिहार भागने के फिराक में औंका जाने वाले हाइवे मोड़ पर वाहन का इन्तजार कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराही के औंका मोड़ से अभियुक्त राजेश मांझी पुत्र स्व. जोगिन्दर मांझी निवासी ग्राम छउला मकदूमपुर (टाडेपर) थाना मानपुर, जिला नालंदा, बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



