जौनपुर: आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज ने डीएवी पतरही को हराया | #NayaSaveraNetwork
![]() |
नया सवेरा नेटवर्क
अंतर महाविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जलालपुर जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में अंतर महाविद्यालयी खो-खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को महाविद्यालय मैदान में आयोजित हुआ। जिसमें पीजी कॉलेज गाज़ीपुर, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा, डीएवी संस्थान पतरही, कुटीर पीजी कॉलेज चक्के ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मैच आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा एवं डीएवी संस्थान पतरही के बीच खेला गया। इसमें आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज ने अपने प्रतिद्वंद्वी डीएवी संस्थान पतरही को 1 इनिंग 3 पॉइंट से हराया। इस अवसर पर मैच रेफरी गोपाल कुमार गीता पटेल आर्यन बनर्जी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुटीर संस्थान के प्रबंधक डॉ अजयेन्र्द कुमार दुबे रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर आरके पाण्डेय ने सभी महाविद्यालय से आए हुए खिलाडि़यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर खेल सचिव डॉ पूनम सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि ने खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ अनुज कुमार शुक्ल ने किया



